अनूपपुर में केंद्रीय नोडल अधिकारी ने कामों की समीक्षा:बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, विभागों को टारगेट पूरा करने के निर्देश

अनूपपुर में केंद्रीय नोडल अधिकारी ने कामों की समीक्षा:बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, विभागों को टारगेट पूरा करने के निर्देश

अनूपपुर कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्रीय नोडल अधिकारी शशांक मिश्रा ने किसानों की आय बढ़ाने और उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कृषक कल्याण के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। मिश्रा ने किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड का कवरेज बढ़ाने को कहा। पशुपालन विभाग को टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान के लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए गए। मत्स्य पालन और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण से किसानों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया। मिश्रा ने एफपीओ के जरिए उपज बेचने की व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावी मार्केटिंग चैनल विकसित कर किसानों को उचित मूल्य दिलाने को कहा। बैठक के बाद, उन्होंने जमुड़ी में बायो रिसोर्स सेंटर और एक राइस मिल का दौरा किया। किसानों से प्राकृतिक खेती, आधुनिक पद्धतियों और उत्पादों की प्रोसेसिंग व मार्केटिंग पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर रत्नाकर झा, जिपं सीईओ अर्चना कुमारी, उप संचालक कृषि अनुराग पटेल, डॉ. अनिल कुर्मी, डॉ. संदीप चौहान, अमरकंटक कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, सहकारिता, लीड बैंक, नाबार्ड, जल संसाधन, भू-अभिलेख तथा आजीविका मिशन के अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *