चूरू के राजकीय लोहिया कॉलेज सभागार में मंगलवार को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह सहनाली की याद में श्रद्धांजलि सभा हुई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वर्तमान और पूर्व कार्यकर्ताओं ने इसका आयोजन किया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि दी। विधायक हरलाल सहारण, नगर परिषद सभापति विनय कुमार गोयनका और कॉलेज प्राचार्य डॉ. मंजू शर्मा ने सभा की शुरुआत की। विधायक सहारण ने बताया कि दिग्विजय सिंह कॉलेज के समय से ही पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। कॉलेज के व्याख्याता हेमंत मंगल और एबीवीपी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी। सभा के आखिर में दो मिनट का मौन रखा गया। एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री भवानी सिंह सहित कई विद्यार्थी और कॉलेज स्टाफ मौजूद थे।

