डूंगरपुर में जिला परिषद, पंचायत समिति और वार्डों में आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
इसी क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने पार्टी कार्यालय में मंडल अध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें वार्ड प्रभारियों, संयोजकों की नियुक्ति और उम्मीदवारों के चयन की रणनीति पर बात हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने बताया कि जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों के लिए प्रभारी और संयोजक नियुक्त किए जा रहे हैं। निष्पक्षता के लिए प्रभारी दूसरे वार्डों से होंगे, जबकि स्थानीय काम के लिए उसी वार्ड के व्यक्ति को संयोजक बनाया जाएगा। वार्डों में सर्वे कराया जा रहा
उन्होंने यह भी बताया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए वार्डों में सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर योग्य, जिताऊ और ईमानदार उम्मीदवारों के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार होगा। उम्मीदवारों से बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। आवेदन और सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही अंतिम उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

