जहानाबाद में बच्चों ने थाने में जाना पुलिस का काम:हाजत और कानून की प्रक्रिया समझी; डीएसपी से किए कई सवाल

जहानाबाद में बच्चों ने थाने में जाना पुलिस का काम:हाजत और कानून की प्रक्रिया समझी; डीएसपी से किए कई सवाल

जहानाबाद के घोसी थाने में मंगलवार को आरपीएस स्कूल के बच्चों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएसपी अंकित कुमार ने बच्चों को पुलिस के कामकाज और शिकायत दर्ज कराने से लेकर अपराध पर कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को हाजत के नियम, आरोपियों को रखने की प्रक्रिया और अलग-अलग अपराधों में कानून के तहत मिलने वाली सजा के बारे में बताया गया। बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका जवाब डीएसपी ने दिया। पुलिस के प्रति गलत धारणा दूर करने की कोशिश डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि पुलिस 24 घंटे काम करती है, लेकिन लोगों के बीच पुलिस को लेकर गलत राय बनी हुई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग पुलिस के कामकाज को समझ सकें और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बने। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि किसी घटना की स्थिति में वे सही तरीके से अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें। जहानाबाद के घोसी थाने में मंगलवार को आरपीएस स्कूल के बच्चों के लिए संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएसपी अंकित कुमार ने बच्चों को पुलिस के कामकाज और शिकायत दर्ज कराने से लेकर अपराध पर कार्रवाई की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बच्चों को हाजत के नियम, आरोपियों को रखने की प्रक्रिया और अलग-अलग अपराधों में कानून के तहत मिलने वाली सजा के बारे में बताया गया। बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका जवाब डीएसपी ने दिया। पुलिस के प्रति गलत धारणा दूर करने की कोशिश डीएसपी अंकित कुमार ने कहा कि पुलिस 24 घंटे काम करती है, लेकिन लोगों के बीच पुलिस को लेकर गलत राय बनी हुई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग पुलिस के कामकाज को समझ सकें और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल बने। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को कानून और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि किसी घटना की स्थिति में वे सही तरीके से अपनी बात पुलिस तक पहुंचा सकें।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *