कृष्णाघाट पर गंगा स्नान के दौरान ट्रेडर की मौत:नहाने घाट आए थे, गहरे पानी में डूबे; परिजन बोले-6 माह से पूजा-पाठ में थे व्यस्त

कृष्णाघाट पर गंगा स्नान के दौरान ट्रेडर की मौत:नहाने घाट आए थे, गहरे पानी में डूबे; परिजन बोले-6 माह से पूजा-पाठ में थे व्यस्त

पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णाघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान करने के दौरान एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिपारा मटखान निवासी सुबोध कुमार (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाबालिग बेटे ने बताया कि सुबोध कुमार पिछले तीन दिनों से लगातार गंगा स्नान के लिए कृष्णाघाट आ रहे थे। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते थे सुबोध मंगलवार को भी वह सुबह करीब 4 बजे घर से गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कृष्णाघाट पर उनके डूबने की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, सुबोध कुमार शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते थे। बेटे ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रहे थे। इसी क्रम में वह नियमित रूप से गंगा स्नान करने के लिए घाट पहुंच रहे थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित कृष्णाघाट पर मंगलवार को गंगा स्नान करने के दौरान एक शख्स की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सिपारा मटखान निवासी सुबोध कुमार (45) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के नाबालिग बेटे ने बताया कि सुबोध कुमार पिछले तीन दिनों से लगातार गंगा स्नान के लिए कृष्णाघाट आ रहे थे। शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते थे सुबोध मंगलवार को भी वह सुबह करीब 4 बजे घर से गंगा स्नान करने के लिए निकले थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कृष्णाघाट पर उनके डूबने की जानकारी मिली। परिजनों के अनुसार, सुबोध कुमार शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का काम करते थे। बेटे ने बताया कि पिछले करीब छह महीने से वह पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों पर विशेष ध्यान दे रहे थे। इसी क्रम में वह नियमित रूप से गंगा स्नान करने के लिए घाट पहुंच रहे थे। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *