बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) में 932 और पद जोड़ दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय अध्यापक के पहले से घोषित 32,388 पदों में इन पदों को शामिल किया गया है। इसके बाद TRE-4.0 में कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है। इनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पद शामिल हैं। बीपीएससी ने इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया है। माध्यमिक में 493 और उच्च माध्यमिक में 439 पद बढ़े नए जोड़े गए 932 पदों में माध्यमिक विद्यालयों के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 439 पद हैं। इन पदों पर भी TRE-4.0 के तहत ही नियुक्ति की जाएगी। यानी जिन अभ्यर्थियों की योग्यता संबंधित पदों के लिए निर्धारित है, वे संशोधित रिक्तियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने पहले विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब 932 पद बढ़ने के बाद कुल रिक्तियां 33,320 हो गई हैं।
विज्ञापन संख्या 14/2026 रद्द, अब 15/2026 के आधार पर आवेदन आयोग ने TRE-4.0 से जुड़ी सूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर विज्ञापन संख्या-15/2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को अब नए विज्ञापन संख्या-15/2026 में दिए गए नियम, शर्तों और रिक्तियों के आधार पर ही आवेदन करना होगा। पुराने विज्ञापन में दी गई जानकारी के आधार पर आवेदन करने से बचना होगा। बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) में 932 और पद जोड़ दिए गए हैं। शिक्षा विभाग के तहत विद्यालय अध्यापक के पहले से घोषित 32,388 पदों में इन पदों को शामिल किया गया है। इसके बाद TRE-4.0 में कुल रिक्तियों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है। इनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पद शामिल हैं। बीपीएससी ने इसको लेकर नोटिस जारी कर दिया है। माध्यमिक में 493 और उच्च माध्यमिक में 439 पद बढ़े नए जोड़े गए 932 पदों में माध्यमिक विद्यालयों के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 439 पद हैं। इन पदों पर भी TRE-4.0 के तहत ही नियुक्ति की जाएगी। यानी जिन अभ्यर्थियों की योग्यता संबंधित पदों के लिए निर्धारित है, वे संशोधित रिक्तियों के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। शिक्षा विभाग ने पहले विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था। अब 932 पद बढ़ने के बाद कुल रिक्तियां 33,320 हो गई हैं।
विज्ञापन संख्या 14/2026 रद्द, अब 15/2026 के आधार पर आवेदन आयोग ने TRE-4.0 से जुड़ी सूचना में यह भी स्पष्ट किया है कि 18 अगस्त 2026 को जारी विज्ञापन संख्या-14/2026 को रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर विज्ञापन संख्या-15/2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। ऐसे में शिक्षक भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को अब नए विज्ञापन संख्या-15/2026 में दिए गए नियम, शर्तों और रिक्तियों के आधार पर ही आवेदन करना होगा। पुराने विज्ञापन में दी गई जानकारी के आधार पर आवेदन करने से बचना होगा।

