‘राइज एंड फॉल 2’ में सिवेट तोमर की होगी वापसी? वीरेंद्र सहवाग के सामने लगेगी फटकार

‘राइज एंड फॉल 2’ में सिवेट तोमर की होगी वापसी? वीरेंद्र सहवाग के सामने लगेगी फटकार

Siwet Tomar Eviction Rise And Fall 2: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में सिवेट तोमर को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट सामने आ सकता है। शो से एविक्ट हो चुके सिवेट तोमर को कथित तौर पर दोबारा शो में बुलाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी संभावित वापसी से पहले होस्ट वीरेंद्र सहवाग के साथ उनका आमना-सामना कराया जाएगा। इस दौरान सिवेट के शो में उनके आक्रामक व्यवहार को लेकर सवाल-जवाब हो सकते हैं।

सिवट तोमर हाल ही में ‘राइज एंड फॉल 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ हुए विवाद के बाद चर्चा में आए थे। दोनों के बीच हुई बहस के बाद मामला काफी बढ़ गया था और इसके बाद सिवेट के शो से बाहर होने की खबर सामने आई थी। अब उनकी संभावित री-एंट्री ने शो के दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

वीरेंद्र सहवाग कर सकते हैं सिवेट से सवाल

रिएलिटी शोज को फॉलो करने वाले पेज ‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, सिवेट तोमर को दोबारा गेम में शामिल करने से पहले वीरेंद्र सहवाग उनके साथ बातचीत कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सहवाग उनके आक्रामक व्यवहार को लेकर उन्हें फटकार लगा सकते हैं और उनसे पूरे मामले पर जवाब मांग सकते हैं।

हालांकि, अभी यह आधिकारिक तौर पर स्पष्ट नहीं है कि सिवेट की वापसी पक्की है या नहीं। रिपोर्ट में उनकी संभावित वापसी की बात कही गई है।

घरवालों को मिलेगा फैसला करने का मौका?

इस पूरे ट्विस्ट में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिवेट तोमर को दोबारा गेम में मौका दिया जाए या नहीं, इसका फैसला शो के घरवालों से भी कराया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो कंटेस्टेंट्स की राय सिवेट की वापसी में अहम भूमिका निभा सकती है। शो में उनके पहले के व्यवहार और विवादों को देखते हुए घरवालों के बीच इस मुद्दे पर अलग-अलग राय देखने को मिल सकती है।

क्या सिवेट को मिलेगा दूसरा मौका?

फिलहाल सिवेट तोमर की री-एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पहले होस्ट वीरेंद्र सहवाग के सामने अपना पक्ष रखने का मौका मिल सकता है और इसके बाद उनके भविष्य को लेकर फैसला किया जा सकता है। अगर सिवेट को दोबारा गेम में शामिल किया जाता है तो ‘राइज एंड फॉल 2’ के घर में पुराने समीकरण फिर बदल सकते हैं। वहीं, अगर घरवालों को उनकी वापसी पर फैसला करने का अधिकार मिलता है तो यह शो के आगामी एपिसोड का अहम हिस्सा बन सकता है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि सिवेट तोमर को सच में दूसरा मौका मिलता है या फिर उनका सफर यहीं खत्म हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *