गयाजी और जगन्नाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का ग्रुप रवाना:फूल-मालाओं से की विदाई, पितृ तर्पण और दर्शन की कामना

गयाजी और जगन्नाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का ग्रुप रवाना:फूल-मालाओं से की विदाई, पितृ तर्पण और दर्शन की कामना

प्रतापगढ़ के शिवजीपुरम मोहल्ले से श्रद्धालुओं का एक दल मंगलवार को गयाजी और भगवान जगन्नाथ पुरी धाम के लिए रवाना हुआ। इस दल में ओम प्रकाश तिवारी, गुड़िया श्रीवास्तव, शिव नारायण तिवारी और नीलम तिवारी शामिल हैं। श्रद्धालुओं के रवाना होने के दौरान शिवजीपुरम में भक्तिमय माहौल था। परिजनों, रिश्तेदारों और मोहल्लेवासियों ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदाई दी। जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने तिलक लगाकर उनकी सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन करेंगे श्रद्धालुओं ने बताया कि वे गयाजी में पितृ तर्पण करेंगे और जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ के दर्शन-पूजन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान देश, समाज और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की जाएगी। इस विदाई समारोह में मोहल्ले के कई गणमान्य नागरिक और परिजन मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *