75 वर्षीय वृद्धा की करंट लगने से मौत:हमीरपुर के अतरा गांव में पंखे का तार लगाते समय हादसा

75 वर्षीय वृद्धा की करंट लगने से मौत:हमीरपुर के अतरा गांव में पंखे का तार लगाते समय हादसा

हमीरपुर में चिकासी थाना क्षेत्र के अतरा गांव में पंखे का तार लगाते समय करंट लगने से 75 वर्षीय रसोइया देवकी अहिरवार की मौत हो गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। देवकी अहिरवार रविवार रात करीब 11 बजे घर में पंखे का तार लगा रही थीं, तभी उन्हें करंट लग गया और वह बुरी तरह झुलस गईं। मृतका के बेटे मिठाईलाल ने बताया कि देवकी गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया थीं। उनके परिवार में तीन बेटे उददल, मिठाईलाल और बाबू हैं। परिवार के पास करीब छह बीघा खेती की जमीन है। थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *