सिरोही में शिवगंज थाना क्षेत्र के खंदरा गांव में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति अपने ससुराल से लौटा था। पुलिस ने शव को शिवगंज सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर आगे की जांच शुरू की गई है। शिवगंज थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि खंदरा निवासी प्रभु राम (50) पुत्र नारायण लाल हीरागर मंगलवार सुबह अपने ससुराल चूली से घर लौटा। वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था।
उसकी मां घर के अंदर नहाने गई थी। जब वह लौटी, तो देखा कि प्रभु राम ने घर के आंगन में नीम के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगा लिया था।
सूचना मिलते ही थाना अधिकारी ओमप्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल पहुंचाया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

