हनुमानगढ़ में गैस कंपनी का कर्मचारी लापता:ससुराल से काम पर जाने का कहकर निकला था, नहीं लौटा घर

हनुमानगढ़ में गैस कंपनी का कर्मचारी लापता:ससुराल से काम पर जाने का कहकर निकला था, नहीं लौटा घर

हनुमानगढ़ जंक्शन में गैस कनेक्शन कंपनी में काम करने वाला 30 वर्षीय ओमप्रकाश लापता हो गया है। परिजनों की शिकायत पर जंक्शन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किडनैप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओमप्रकाश 23 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी संतोष कुमारी के साथ ससुराल गया था। ससुराल से वह अपनी कंपनी में काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारी और अन्य जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। ओमप्रकाश का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हेड कॉन्स्टेबल नवदीप को जांच सौंपी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *