‘चपरासी की परीक्षा ली है नियुक्ति दो, नहीं तो मृत्यु’:पटना में ग्रुप ‘D’ के कैंडिडेट धरने पर बैठे; भारी संख्या में पुलिस तैनात

‘चपरासी की परीक्षा ली है नियुक्ति दो, नहीं तो मृत्यु’:पटना में ग्रुप ‘D’ के कैंडिडेट धरने पर बैठे; भारी संख्या में पुलिस तैनात

पटना में मंगलवार को ग्रुप ‘D’ के कर्मचारी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास धरने पर बैठे हैं। मार्च में करीब 500 कर्मचारी शामिल हैं। वे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे हैं, जिन पर लिखा है, ‘चपरासी की परीक्षा ली तो नियुक्ति दो, नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दो।’ प्यून के प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। नीचे कुछ तस्वीरें… पुलिस ने की बैरिकेडिंग मार्च को देखते हुए पटना में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर वाटर कैनन और राइट कंट्रोल वाहन भी मौजूद हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार नियंत्रित करने की तैयारी की गई है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… पटना में मंगलवार को ग्रुप ‘D’ के कर्मचारी गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे हैं। प्रदर्शनकारी गांधी मैदान स्थित जेपी गोलंबर के पास धरने पर बैठे हैं। मार्च में करीब 500 कर्मचारी शामिल हैं। वे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे हैं, जिन पर लिखा है, ‘चपरासी की परीक्षा ली तो नियुक्ति दो, नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दो।’ प्यून के प्रदर्शन को देखते हुए जेपी गोलंबर के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। नीचे कुछ तस्वीरें… पुलिस ने की बैरिकेडिंग मार्च को देखते हुए पटना में कई जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मौके पर वाटर कैनन और राइट कंट्रोल वाहन भी मौजूद हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों को निर्धारित मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था के अनुसार नियंत्रित करने की तैयारी की गई है। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *