बेतिया में बाढ़ पीड़ितों को उचित राहत और मुआवजा नहीं मिलने से लौरिया विधायक विनय बिहारी नाराज हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक ने लौरिया प्रखंड कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। विधायक ने बताया कि जोगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के सैकड़ों गांव गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में कई घर बह गए हैं, जिससे लोगों के सामने रहने और खाने की समस्या खड़ी हो गई है। समाहरणालय परिसर में धरना देने की दी चेतावनी विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से चार बार और आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मुलाकात की है। जिलाधिकारी से भी मिलकर समस्या बताई, लेकिन उनका आरोप है कि सिर्फ पॉलीथिन शीट मिली है। उन्होंने कहा कि वह फिर जिलाधिकारी से मिलेंगे। अगर इसके बाद भी प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलीं, तो वह जिला समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे। बेतिया में बाढ़ पीड़ितों को उचित राहत और मुआवजा नहीं मिलने से लौरिया विधायक विनय बिहारी नाराज हैं। उन्होंने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। विधायक ने लौरिया प्रखंड कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। विधायक ने बताया कि जोगापट्टी प्रखंड की 12 पंचायतों के सैकड़ों गांव गंडक नदी की बाढ़ से प्रभावित हैं। सिसवा और मंगलपुर में कई घर बह गए हैं, जिससे लोगों के सामने रहने और खाने की समस्या खड़ी हो गई है। समाहरणालय परिसर में धरना देने की दी चेतावनी विनय बिहारी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से चार बार और आपदा प्रबंधन मंत्री से दो बार मुलाकात की है। जिलाधिकारी से भी मिलकर समस्या बताई, लेकिन उनका आरोप है कि सिर्फ पॉलीथिन शीट मिली है। उन्होंने कहा कि वह फिर जिलाधिकारी से मिलेंगे। अगर इसके बाद भी प्रभावित परिवारों को पर्याप्त राहत और सुविधाएं नहीं मिलीं, तो वह जिला समाहरणालय परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे।

