रास्ता पूछने के बहाने CSP संचालक को रोककर की लूट:बक्सर में हथियार दिखाकर डराया, 40 हजार रुपए और बैग छीनकर हुआ फरार

रास्ता पूछने के बहाने CSP संचालक को रोककर की लूट:बक्सर में हथियार दिखाकर डराया, 40 हजार रुपए और बैग छीनकर हुआ फरार

बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने CSP संचालक को रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हरिकिशुनपुर गांव जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चुरामनपुर पुरानी चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रघुवीर खरवार को घेर लिया। हथियार सटाकर उनकी पीठ पर लटका बैग छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। बताया जाता है कि रघुवीर खरवार सोमवार की रात करीब नौ बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। हथियार दिखाकर बदमाश ने छीना बैग इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हरिकिशुनपुर गांव जाने का रास्ता पूछने लगे। रघुवीर रास्ता बताने लगे, तभी एक बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उन्हें डराकर बैग छीन लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के भाई विजय खरवार के अनुसार, बैग में करीब 40 हजार रुपए नगद, अंगुली छाप लेने वाली मशीन, दुकान की चाबी, पहचान पत्र और कई जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से भाग निकले। CCTV खंगाल रही पुलिस लूट की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। बक्सर के औद्योगिक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने CSP संचालक को रोककर हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। हरिकिशुनपुर गांव जाने वाली सड़क पर बाइक सवार दो बदमाशों ने चुरामनपुर पुरानी चट्टी स्थित यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक रघुवीर खरवार को घेर लिया। हथियार सटाकर उनकी पीठ पर लटका बैग छीनने के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। बताया जाता है कि रघुवीर खरवार सोमवार की रात करीब नौ बजे ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। हथियार दिखाकर बदमाश ने छीना बैग इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और हरिकिशुनपुर गांव जाने का रास्ता पूछने लगे। रघुवीर रास्ता बताने लगे, तभी एक बदमाश ने हथियार निकाल लिया और उन्हें डराकर बैग छीन लिया। बदमाशों ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के भाई विजय खरवार के अनुसार, बैग में करीब 40 हजार रुपए नगद, अंगुली छाप लेने वाली मशीन, दुकान की चाबी, पहचान पत्र और कई जरूरी दस्तावेज रखे थे। घटना के बाद दोनों बदमाश बाइक से मौके से भाग निकले। CCTV खंगाल रही पुलिस लूट की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और औद्योगिक थानाध्यक्ष सोनू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ आसपास लगे निगरानी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *