Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड मेडल, वूमेंस ट्रैप इवेंट के फाइनल में रचा इतिहास

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड मेडल, वूमेंस ट्रैप इवेंट के फाइनल में रचा इतिहास

Neeru Dhanda, Womens Trap Shooting: भारत की नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स 2026 में नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए वूमेंस व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट का गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने कुल 28 अंक हासिल किए। इससे पहले ये रिकॉर्ड चीनी ताइपे की शूटर वान यू लियू के नाम था। 

Neera Dhanda at Asian Games 2026 Trap Shooting: भारत की महिला शूटर नीरू ढांडा ने वूमेंस व्यक्तिगत इवेंट का गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने वूमेंस टीम का सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था। नीरू ने क्वालीफिकेशन में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर रहीं थी और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। यह एशियन गेम्स में भारत का 5वां गोल्ड मेडल है। नीरू ने फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया और कुल 30 में से 28 शॉट टारगेट पर लगाए।

रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीता गोल्ड

नीरू ढांडा ने एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने चीनी ताइपे की वान यू लीयू के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने दोहा में आयोजित शूटिंग इवेंट में 24 का स्कोर किया था। हालांकि, वर्ल्ड रिकॉर्ड अभी भी ऑस्ट्रेलिया की पेनिस स्मिथ के नाम है, जिन्होंने 30 में से 30 अंक हासिल किए थे।

6 सीरीज में 4 बार हासिल क्या Max 5

आपको बता दें कि नीरू ने फाइनल इवेंट में शानदार आगाज किया और पहली सीरीज में 5 अंक बटोरे, तो दूसरी सीरीज में उनका स्कोर 9 हो गया। तीसरी सीरीज में उन्होंने फिर 5 अंक बटोरे और 14 अंकों तक पहुंचीं। चौथी सीरीज में उन्होंने 5 अंक बटोरे और उनका स्कोर 19 हो गया। इसके बाद पांचवीं सीरीज में 4 अंक के साथ उन्होंने अपना स्कोर 23 कर लिया और यहीं उन्होंने लगभग अपना गोल्ड कंफर्म कर लिया, क्योंकि यहां तक चीन की शूटर सिर्फ 21 अंक हासिल कर पाई थी, जो उनके पीछे थी। अगर वह आखिरी सीरीज में 5 अंक भी हासिल करतीं, तो 26 तक पहुंच पातीं, जबकि नीरू ने छठे राउंड में 5 अंक बटोरे और 28 अंक के साथ एशियाई रिकॉर्ड बना दिया।

चीन की यूनॉन्ग सुन ने 26 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता, तो वहीं कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। आपको बता दें कि एशियाई रिकॉर्ड इससे पहले जिस शूटर के नाम था, वह भी इस फाइनल इवेंट में हिस्सा ले रही थीं। चीनी ताइपे की वान यू दो सीरीज में ही 6 अंक बटोर सकीं और दो सीरीज के बाद ही बाहर हो गईं। उन्होंने पहली सीरीज में 2 अंक हासिल किए, तो दूसरी सीरीज में 4 अंक हासिल किए और वह एलिमिनेट हो गईं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *