परिचित ने नाबालिग से किया रेप:दोस्तों ने भी दिया साथ, विरोध पर जान से मारने की धमकी;पति ने महिला के अश्लील फोटो पोस्ट किए

परिचित ने नाबालिग से किया रेप:दोस्तों ने भी दिया साथ, विरोध पर जान से मारने की धमकी;पति ने महिला के अश्लील फोटो पोस्ट किए

सीकर में परिचित के 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव का ही रहने वाला परिचित युवक नाबालिग लड़की को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया और फिर उसके साथ रेप किया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में नाबालिग के परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, परिवार के परिचित युवक से नाबालिग की बातचीत होती थी। वह युवक 25 सितंबर को नाबालिग लड़की को किसी बहाने से अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जब नाबालिग लड़की ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी। रेप करने के बाद आरोपी नाबालिग लड़की को गांव में छोड़कर चला गया। इसके बाद नाबालिग ने यह बात अपने घरवालों को बताई। आरोपी के कई दोस्तों ने भी आरोपी का सहयोग किया। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पति ने अपनी पार्टनर के साथ महिला की अश्लील फोटो पोस्ट की सीकर में महिला के पति के द्वारा ही अपनी पार्टनर के साथ मिलकर महिला के अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसके पति और उसकी पार्टनर ने महिला की अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। इस मामले में भी पुलिस जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *