करनाल में क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर मांगे थे 5 हजार,एसीबी ने बस स्टैंड पर बिछाया जाल

करनाल में क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार:प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के नाम पर मांगे थे 5 हजार,एसीबी ने बस स्टैंड पर बिछाया जाल

करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निगम के क्लर्क गौरव राणा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती ठीक करने के नाम पर करनाल निवासी कुलदीप से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की। प्रॉपर्टी आईडी ठीक कराने पहुंचा था शिकायतकर्ता
प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल निवासी कुलदीप अपनी प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती को ठीक करवाना चाहता था। इसी सिलसिले में वह नगर निगम के क्लर्क गौरव राणा के पास पहुंचा। आरोप है कि गौरव राणा ने प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने के बदले उससे 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। इसके बाद कुलदीप ने मामले की शिकायत एसीबी को कर दी। कैमिकल लगे नोट देकर तैयार किया जाल
शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते आरोपी को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया। टीम ने रिश्वत के लिए दिए जाने वाले नोटों पर कैमिकल पाउडर लगाया और उनके नंबर भी नोट किए। इसके बाद कुलदीप को ये नोट देकर आरोपी के पास भेजा गया। पुराने बस स्टैंड पर पैसे लेते ही दबोचा
आरोपी गौरव राणा ने कुलदीप को पैसे देने के लिए करनाल बस स्टैंड की लोकेशन दी थी। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कुलदीप पुराने बस स्टैंड पर पहुंचा। जैसे ही उसने गौरव राणा को 5 हजार रुपए दिए, उसी समय एसीबी की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई
एसीबी की यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई। आरोपी को पहले नगर निगम कार्यालय लाया गया। इसके बाद उसे एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। टीम रिश्वत से जुड़े पूरे मामले की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *