अम्बेडकरनगर में रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। 30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन पहली अक्टूबर से लॉक हो जाएंगे। ऐसे उपभोक्ताओं को अनुदान का लाभ भी नहीं मिलेगा और उन्हें रसोई गैस बाजार मूल्य पर खरीदनी पड़ सकती है। जिले में कुल 4 लाख 75 हजार 923 रसोई गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 30 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। गैस आपूर्ति कंपनियों और पूर्ति विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से तय समय सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूरी कराने की अपील की है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर कनेक्शन होगा लॉक जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि 30 सितंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन एक अक्टूबर से लॉक कर दिया जाएगा। ऐसे उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर गैस लेने के लिए संबंधित गैस एजेंसी संचालक को लिखित पत्र देना होगा। पत्र में उपभोक्ता को बाजार मूल्य पर गैस खरीदने की सहमति और किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होने की बात लिखनी होगी। इसके बाद गैस एजेंसी संचालक पत्र संबंधित तेल कंपनी को भेजेंगे। तेल कंपनी की स्वीकृति मिलने के बाद ही कनेक्शन को बाजार मूल्य पर गैस आपूर्ति के लिए अनलॉक किया जाएगा। घर बैठे एप से कर सकते हैं ई-केवाईसी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए तीनों तेल कंपनियों ने घर बैठे ई-केवाईसी करने की सुविधा उपलब्ध कराई है। इंडियन ऑयल के उपभोक्ता इंडियन ऑयल वन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ता एचपी-पे और भारत गैस के उपभोक्ता हैलो बीपीसीएल एप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ताओं को प्ले-स्टोर से संबंधित कंपनी का एप डाउनलोड करना होगा। एप में कनेक्शन में दर्ज मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कनेक्शन नंबर और उपभोक्ता की जानकारी भरकर उपलब्ध विकल्प के जरिए फोटो खींचनी होगी। फोटो और जानकारी अपडेट होते ही पूरी होगी प्रक्रिया एप पर मांगी गई जानकारी भरने और फोटो की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ई-केवाईसी अपडेट हो जाएगी। इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी प

