भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नाटक पंचवटी का मंचन:सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियों का हुआ सम्मान,भक्ति-त्याग और कर्तव्य का दिया संदेश

भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय में नाटक पंचवटी का मंचन:सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र की हस्तियों का हुआ सम्मान,भक्ति-त्याग और कर्तव्य का दिया संदेश

लखनऊ में भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय के कैसरबाग स्थित राय उमनाथ बलि प्रेक्षागृह में नाटक ‘पंचवटी’ का मंचन हुआ। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के वेतन अनुदान वर्ष 2026-27 के तहत भारतीय नारी सम्मान एवं बाल विकास संस्थान के 25वें स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित प्रस्तुति में रामायण के वनवास काल के मार्मिक प्रसंग मंच पर जीवंत किए गए। महाकवि तुलसीदास की कथा पर आधारित नाटक का नाट्य रूपांतरण और निर्देशन मुकेश वर्मा ने किया। नाटक में भगवान श्रीराम के आदर्श आचरण, माता सीता की सादगी व समर्पण और लक्ष्मण की भ्रातृ-सेवा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। संवाद, संगीत, प्रकाश, वेशभूषा और मंच सज्जा के तालमेल ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बनाया। श्रीराम की भूमिका ऋषभ पाण्डेय, लक्ष्मण की शशांक पाण्डेय, सूर्पणखा की अनामिका सिंह और निद्रा व सीता की दोहरी भूमिका प्रांजल शर्मा ने निभाई। सामाजिक योगदान देने वाली हस्तियां सम्मानित समारोह में सामाजिक, सांस्कृतिक, रंगमंच और जनसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तान्या वर्मा की उद्घोषणा से हुई। स्वागताध्यक्ष नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में महासचिव सभ्यता भारती, मुख्य संरक्षक से. मो. हसनैन और अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद रहे। ‘पंचवटी’ के जरिए भक्ति, सेवा, त्याग, कर्तव्य, मर्यादा और भाईचारे का संदेश दिया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *