लुधियाना के मोती नगर थाना इलाके में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल के बाहर से दवाइयों की मार्केटिंग (एमआर) करने वाले एक युवक की बाइक दिनदहाड़े चोरी हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दो नौजवान पैदल अस्पताल के बाहर आते हैं। इनमें से एक टोपी पहने हुए युवक पहले रेकी करने अस्पताल के अंदर जाता है। कुछ ही देर बाद वह बाहर आता है, डुप्लीकेट चाबी लगाकर बाइक स्टार्ट करता है और बड़े आराम से वहां से बाइक चुरा कर ले जाता है। मोती नगर थाने में शिकायत दर्ज शिकायतकर्ता तरुण कुमार ने मोती नगर पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया कि उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर: PB-91M-9944) अस्पताल के बाहर खड़ी थी। घटना गुरुवार दोपहर 1 से 2 बजे के बीच की है, जब तरुण का दोस्त अस्पताल में मार्केटिंग के काम से आया था। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर इन शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

