ताड़का नाला पर विकसित होगा वेंडिंग जोन

ताड़का नाला पर विकसित होगा वेंडिंग जोन

भास्कर न्यूज | बक्सर ​नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति कमरून निशा ने की। बैठक के दौरान कुल पांच प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ​बैठक में स्टेशन रोड स्थित ताड़का नाला से सत्यदेवगंज होते हुए गंगा नदी तक नाला निर्माण कराने पर सहमति बनी। सभापति कमरून निशा ने बताया कि नाला निर्माण के बाद उसे पाटकर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जाएगा। ​इसके साथ ही किला मैदान के समीप दरिया शहीद बाबा मजार के सामने सड़क के फुटपाथ पर लग रहे सब्जी बाजार से यातायात प्रभावित हो रहा है। सभापति ने कहा कि पूर्व में इस बाजार को किला मैदान के पश्चिम तरफ खाली जगह पर शिफ्ट करने की योजना थी, लेकिन वहां विश्वामित्र पार्क बनाने की घोषणा हो गई। अब विश्वामित्र पार्क का निर्माण स्थल बदलने और वहां सब्जी बाजार को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा जाएगा। यमुना चौक से सिंडिकेट तक अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति: ​यमुना चौक से सिंडिकेट तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों के कब्जे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में इस समस्या के समाधान हेतु दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अतिक्रमण हटाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पंचकोसी परिक्रमा मेले में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं ​आगामी पंचकोसी परिक्रमा मेले को ध्यान में रखते हुए उसके पांचों प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष निर्णय लिए गए। इन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, सड़क मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और पेयजल समेत अन्य आवश्यक कार्य कराने पर सहमति बनी।बैठक में उप मुख्य पार्षद बेबी देवी, स्थाई सशक्त समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, राजू राय उर्फ झब्बू राय, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद दीपक सिंह, चक्रवर्ती चौधरी, जगदीश कुमार, राहुल यादव, पुष्पा कुमारी, सविता देवी, रिंकी गुप्ता, उषा देवी, हिटलर सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय समेत अन्य पार्षद उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | बक्सर ​नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सोमवार को बोर्ड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर परिषद की सभापति कमरून निशा ने की। बैठक के दौरान कुल पांच प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई और सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। ​बैठक में स्टेशन रोड स्थित ताड़का नाला से सत्यदेवगंज होते हुए गंगा नदी तक नाला निर्माण कराने पर सहमति बनी। सभापति कमरून निशा ने बताया कि नाला निर्माण के बाद उसे पाटकर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजा जाएगा। ​इसके साथ ही किला मैदान के समीप दरिया शहीद बाबा मजार के सामने सड़क के फुटपाथ पर लग रहे सब्जी बाजार से यातायात प्रभावित हो रहा है। सभापति ने कहा कि पूर्व में इस बाजार को किला मैदान के पश्चिम तरफ खाली जगह पर शिफ्ट करने की योजना थी, लेकिन वहां विश्वामित्र पार्क बनाने की घोषणा हो गई। अब विश्वामित्र पार्क का निर्माण स्थल बदलने और वहां सब्जी बाजार को शिफ्ट करने का प्रस्ताव भी विभाग को भेजा जाएगा। यमुना चौक से सिंडिकेट तक अतिक्रमण से मिलेगी मुक्ति: ​यमुना चौक से सिंडिकेट तक सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर दुकानदारों के कब्जे के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बैठक में इस समस्या के समाधान हेतु दुकानदारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए अतिक्रमण हटाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। पंचकोसी परिक्रमा मेले में मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं ​आगामी पंचकोसी परिक्रमा मेले को ध्यान में रखते हुए उसके पांचों प्रमुख स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष निर्णय लिए गए। इन स्थलों पर पर्याप्त रोशनी, सड़क मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और पेयजल समेत अन्य आवश्यक कार्य कराने पर सहमति बनी।बैठक में उप मुख्य पार्षद बेबी देवी, स्थाई सशक्त समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, राजू राय उर्फ झब्बू राय, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, वार्ड पार्षद दीपक सिंह, चक्रवर्ती चौधरी, जगदीश कुमार, राहुल यादव, पुष्पा कुमारी, सविता देवी, रिंकी गुप्ता, उषा देवी, हिटलर सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय समेत अन्य पार्षद उपस्थित रहे।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *