बिहिया में रंगदारी न देने पर ट्रक चालक पर हमला:लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, थाने में की शिकायत

बिहिया में रंगदारी न देने पर ट्रक चालक पर हमला:लोहे की रॉड से पीटने का आरोप, थाने में की शिकायत

बिहिया के मेला रोड इलाके में रंगदारी न देने पर एक ट्रक चालक पर हमला हुआ। युवकों ने लोहे की छड़ से पीटकर उसे घायल कर दिया। घायल चालक मुजफ्फरपुर निवासी कैलाश दास का बेटा अनीश दास है। अनीश दास अपना ट्रक लेकर मेला रोड से गुजर रहे थे। तभी युवकों ने उन्हें रोककर रंगदारी मांगी। चालक ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए और रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को बिहिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। 20 जुलाई 2026 को भी नगर के जज बाजार में ट्रक चालकों के साथ मारपीट और रुपये छीनने की घटना हुई थी। ऐसे में ट्रक चालकों के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाना भी लाजिमी है। घायल चालक के बयान पर बिहिया थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी बिपिन बिहारी ने मामला संज्ञान में आते हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बिहिया के मेला रोड इलाके में रंगदारी न देने पर एक ट्रक चालक पर हमला हुआ। युवकों ने लोहे की छड़ से पीटकर उसे घायल कर दिया। घायल चालक मुजफ्फरपुर निवासी कैलाश दास का बेटा अनीश दास है। अनीश दास अपना ट्रक लेकर मेला रोड से गुजर रहे थे। तभी युवकों ने उन्हें रोककर रंगदारी मांगी। चालक ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी भड़क गए और रॉड से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग पहुंचे। उन्होंने घायल चालक को बिहिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज किया। 20 जुलाई 2026 को भी नगर के जज बाजार में ट्रक चालकों के साथ मारपीट और रुपये छीनने की घटना हुई थी। ऐसे में ट्रक चालकों के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं को लेकर पुलिस की गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठाना भी लाजिमी है। घायल चालक के बयान पर बिहिया थाने में आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी बिपिन बिहारी ने मामला संज्ञान में आते हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *