कानपुर के आर्यन सक्सेना ने गुजरात के आनंद स्थित चारुसाट यूनिवर्सिटी के दिनशा पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 26 से 27 सितंबर तक आयोजित दूसरी इंडिया ताइक्वांडो वर्चुअल नेशनल चैंपियनशिप 2026-27 में स्वर्ण पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि से कानपुर और पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ा है। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि आर्यन की इस सफलता पर कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। आर्यन सक्सेना की यह जीत शहर के अन्य युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी।

