पूर्वमंत्री पाटीदार बोले-कांग्रेस SIR पर देश में भ्रम फैला रही:कहा- आरोपों में कोई तथ्य नहीं, केवल एजेंडे पर काम कर रहे राहुल गांधी

पूर्वमंत्री पाटीदार बोले-कांग्रेस SIR पर देश में भ्रम फैला रही:कहा- आरोपों में कोई तथ्य नहीं, केवल एजेंडे पर काम कर रहे राहुल गांधी

पूर्व कृषि राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने पर चुनाव प्रक्रिया को स्वीकार करती है। हारने के बाद राहुल गांधी सवाल उठाते हैं। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया संवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट भी इसे मान्यता दे चुका है। चुनाव आयोग मतदाता सूची की जांच करता है। भाजपा नेता ने यह बातें खरगोन में सोमवार शाम भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। पाटीदार ने राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की सोच के साथ जनता का भरोसा जीत रही है। पाटीदार ने जिले में SIR के आंकड़े दिखाए पाटीदार ने जिले में एसआईआर के आंकड़े भी बताए। उन्होंने कहा कि 1,554 मतदान केंद्रों के 14.80 लाख मतदाताओं में से 13.96 लाख के गणना पत्रों का डिजिटलीकरण हुआ है। उन्होंने बताया कि 83,786 गणना पत्रक असंग्रहित रहे। इनमें 21,618 मृत, 9,135 अनुपस्थित, 47,179 स्थानांतरित और 5,569 डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं। ————– यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ने वोट चोरी की राहुल गांधी ने चुनाव आयोग, SIR और वोटर लिस्ट से जुड़े विवादों पर गुरुवार को 55 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश ने वोट चोरी की है। वे देशद्रोही हैं। मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था, लेकिन सरकार ने मेरी बात नहीं मानी। पूरी खबर पढे़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *