मजदूरों से भरा पिकअप और कार भिड़े, 14 घायल:छोटे बच्चे, बड़े सभी शामिल, एक की हालत इतनी खराब… इंदौर रेफर किया

मजदूरों से भरा पिकअप और कार भिड़े, 14 घायल:छोटे बच्चे, बड़े सभी शामिल, एक की हालत इतनी खराब… इंदौर रेफर किया

धार जिले के नालछा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम मजदूरों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में 14 मजदूर घायल हुए हैं। इनमें कई किशोर-किशोरियां भी शामिल हैं। 9 घायलों को धार जिला अस्पताल लाया गया, जबकि एक गंभीर घायल को इंदौर रेफर किया गया है। सोयाबीन काटकर लौट रहे थे मजदूर
जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा मजदूर सुबह पिकअप से ग्राम जामली में सोयाबीन की कटाई के लिए गए थे। शाम को फसल काटने के बाद वे वापस लौट रहे थे। रास्ते में अलग-अलग गांवों के मजदूरों को उतारा जा रहा था। कागदीपुरा फाटे के पास हादसे के समय ड्राइवर समेत करीब 17 लोग पिकअप में सवार थे। इसी दौरान नालछा की ओर से आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। 9 घायल धार जिला अस्पताल पहुंचे
हादसे की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस से घायलों को नालछा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इनमें से 9 को धार जिला अस्पताल रेफर किया गया। अन्य घायलों का नालछा में इलाज चल रहा है। धार में भर्ती घायलों में रूखमा (55), चांदनी (16), रोशनी (14), पूजा (24), पिंकी (15), संजय (17), रूपेश (14), गोपाल (28) और ज्योति (15) शामिल हैं। पूजा को गंभीर बताया गया है, जबकि पिंकी को आईसीयू में भर्ती किया गया है। कार सवारों को भी चोटें
हादसे में कार में सवार लोगों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पिकअप में सवार अर्जुन ने बताया कि वे जामली से सोयाबीन की कटाई कर लौट रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *