South Korea Warning: दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि अगर जांच में यह पक्का हो गया कि 21 सितंबर को डिमिलिट्राइज्ड जोन (DMZ) में हुआ विस्फोट उत्तर कोरिया की हाल में बिछाई गई बारूदी सुरंग से हुआ था, तो वह उसके खिलाफ उचित और उसी के अनुरूप कदम उठाएगा। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री कांग शिन-चुल (Kang Shin-chul) ने सोमवार को बयान दिया। हालांकि, अभी सुरंग के प्रकार और इसे किसने बिछाया था, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
21 सितंबर को दक्षिण कोरियाई सेना की एक टीम दोनों कोरिया को अलग करने वाले 4 किलोमीटर चौड़े DMZ बॉर्डर एरिया के पश्चिमी हिस्से में एक रेकी ऑपरेशन चला रही थी, तभी एक लैंडमाइन धमाके में भारी हथियारों से लैस तीन सैनिक घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।
उत्तर कोरिया की बारूदी सुरंग का शक
इसके बाद दक्षिण कोरियाई सेना और संयुक्त राष्ट्र कमान ने जांच शुरू की है। इस मामले में दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा है कि शुरुआती जांच में इस बात की संभावना काफी ज्यादा है कि विस्फोट उत्तर कोरिया की बारूदी सुरंग से हुआ। सैनिकों के बयानों में घटनास्थल के पास लकड़ी के एक बॉक्स जैसी चीज दिखने की बात सामने आई है।
लेकिन ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के ब्रिगेडियर जनरल ह्वांग जू-बोंग (Hwang Ju-bong) ने कहा कि सभी सैनिकों ने उस वस्तु को एक जैसा नहीं बताया। कुछ ने उसका आकार लकड़ी के बॉक्स वाली सुरंग जैसा बताया, जबकि कुछ ने सामग्री प्लास्टिक जैसी बताई। इसलिए अभी सुरंग की पहचान तय नहीं है।
बॉर्डर पर टकराव का पुराना सिलसिला
दोनों ही देशों के बीच DMZ को लेकर पहले भी तनावपूर्ण स्थिति हो चुकी है। अप्रैल 2025 में करीब 10 उत्तर कोरियाई सैनिक सैन्य सीमा रेखा (MDL)पार कर दक्षिण की ओर आ गए थे। हालांकि, चेतावनी के बाद वे वापस लौट गए। जून 2024 में भी ऐसी घटनाओं पर दक्षिण कोरिया को चेतावनी फायरिंग करनी पड़ी थी। वहीं, उत्तर कोरिया की लैंड माइंस पहले भी खतरा बन चुकी हैं। भारी बारिश में कई बार ये सुरंगें बहकर दक्षिण कोरिया तक पहुंची हैं। 2015 में लैंड माइन विस्फोट में दो दक्षिण कोरियाई सैनिक गंभीर रूप से घायल हुए थे।



Suspected DPRK mine causes injuries to soldiers, South Korea said corresponding measures could be taken
South Korea’s military said a North Korean landmine was ‘highly likely’ responsible for last Monday’s explosion inside the DMZ, which seriously wounded two South Korean…