लोकल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश (Bangladesh) में कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के बीच पुलिस ने इस साल अगस्त तक पिछले 20 महीनों में देशभर की नदियों से 920 शव बरामद किए हैं। यह आंकड़ा चिंताजनक है और देश की लचर कानून व्यवस्था को दर्शाता है। देश में हत्या, दुष्कर्म, अपहरण और डकैती की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
देश में डर का माहौल
बांग्लादेश में अपराध विशेषज्ञों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि देश में बढ़ रहे अपराध की वजह से लोगों के मन में डर का माहौल है। बांग्लादेश में अपराधी हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए देश की नदियों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ पुलिस इन मामलों की प्रभावी ढंग से जांच और समाधान करने में नाकाम हो रही है।
यह खबर अपडेट हो रही है…

