कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची थी, किराये के मकान में वारदात; लोको पायलट पर केस

कटिहार में नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:घर से नाराज होकर स्टेशन पहुंची थी, किराये के मकान में वारदात; लोको पायलट पर केस

कटिहार में घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची 22 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने किराये के मकान में ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप रेलवे के एक लोको पायलट पर है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह 22 सितंबर को घर से नाराज होकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान युवती ने पूर्णिया जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। एक अन्य व्यक्ति को भी फोन कर बुलाया आरोप है कि उसने फोन पर एक महिला से भी युवती की बात कराई और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित अपने किराये के मकान में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मकान में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति को भी फोन कर वहां बुलाया। इसी दौरान युवती को मौका मिला और वह वहां से भाग निकली। बाहर निकलकर उसने मोहल्ले के लोगों से मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोग, दोनों युवक फरार स्थानीय युवक आर्यन के अनुसार, वह मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी युवती भागते हुए उसके पास पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जुटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कमरे में आरोपी रह रहा था, वह रेलवे कर्मी के नाम पर किराये पर लिया गया था। लोगों ने युवती को सुरक्षित बस में बैठाकर उसके घर भेजने में मदद की। CCTV और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। कटिहार में घर से नाराज होकर रेलवे स्टेशन पहुंची 22 वर्षीय युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने किराये के मकान में ले जाने और दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप रेलवे के एक लोको पायलट पर है। पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, वह 22 सितंबर को घर से नाराज होकर कटिहार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। स्टेशन पर उसकी मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। बातचीत के दौरान युवती ने पूर्णिया जाने की बात कही तो आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। एक अन्य व्यक्ति को भी फोन कर बुलाया आरोप है कि उसने फोन पर एक महिला से भी युवती की बात कराई और नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित अपने किराये के मकान में ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मकान में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति को भी फोन कर वहां बुलाया। इसी दौरान युवती को मौका मिला और वह वहां से भाग निकली। बाहर निकलकर उसने मोहल्ले के लोगों से मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर जुटे स्थानीय लोग, दोनों युवक फरार स्थानीय युवक आर्यन के अनुसार, वह मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी युवती भागते हुए उसके पास पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को जुटाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस कमरे में आरोपी रह रहा था, वह रेलवे कर्मी के नाम पर किराये पर लिया गया था। लोगों ने युवती को सुरक्षित बस में बैठाकर उसके घर भेजने में मदद की। CCTV और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच कटिहार के एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *