नालंदा में बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत 6 पकड़े:5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल

नालंदा में बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत 6 पकड़े:5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद, आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल

नालंदा पुलिस ने जिले में सक्रिय शातिर बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष ‘रोको-टोको अभियान’ के तहत गिरियक थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 6 सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में 4 वयस्क और 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चेकिंग के दौरान खुला राज सोमवार को गिरियक थाने में मामले की जानकारी देते हुए राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम करीब 8:00 बजे गिरियक थाना पुलिस राजगीर मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक बाइक को रोका। जांच में बाइक चोरी की पाई गई, जिसके बाद मौके से दो युवकों और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया गया। निशानदेही पर लहेरी में छापेमारी हिरासत में लिए गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बाइक चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वयस्क आरोपियों में मोहम्मद सरफराज आलम, मोहम्मद अलसलान, मोहम्मद साकिर तथा मोहम्मद शाहिद शामिल हैं, जो सभी लहेरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अलावा दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इस सफल ऑपरेशन में दारोगा चतुर्भुज राय, राहुल कुमार और निशांत भूषण ज्ञानेन्दु शामिल रहे। नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संगठित अपराध और वाहन चोरी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। नालंदा पुलिस ने जिले में सक्रिय शातिर बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष ‘रोको-टोको अभियान’ के तहत गिरियक थाना पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत कुल 6 सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में 4 वयस्क और 2 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चेकिंग के दौरान खुला राज सोमवार को गिरियक थाने में मामले की जानकारी देते हुए राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार की शाम करीब 8:00 बजे गिरियक थाना पुलिस राजगीर मोड़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक बाइक को रोका। जांच में बाइक चोरी की पाई गई, जिसके बाद मौके से दो युवकों और एक विधि विरुद्ध बालक को हिरासत में ले लिया गया। निशानदेही पर लहेरी में छापेमारी हिरासत में लिए गए आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने बाइक चोरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लहेरी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान चोरी की अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं और गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वयस्क आरोपियों में मोहम्मद सरफराज आलम, मोहम्मद अलसलान, मोहम्मद साकिर तथा मोहम्मद शाहिद शामिल हैं, जो सभी लहेरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इसके अलावा दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है। इस सफल ऑपरेशन में दारोगा चतुर्भुज राय, राहुल कुमार और निशांत भूषण ज्ञानेन्दु शामिल रहे। नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों और गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। उनके अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि संगठित अपराध और वाहन चोरी में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *