Asian Games 2026: विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में मेडल जीत रच दिया इतिहास

Asian Games 2026: विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में मेडल जीत रच दिया इतिहास

Women’s 400m Hurdles Final: 400m वूमेंस हर्डल रेस में कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने 54.38 सेकेंड में रेस पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहीं। UAE की मरियम करीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। उन्होंने 54.31 सेकेंड में रेस पूरी की। 

Women’s 400m Hurdles at Asian Games 2026: Vithya Ramraj ने 400m वूमेंस हर्डल रेस में भारत को ब्रॉन्ज दिला दिया है। उन्होंने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया और 55 सेकेंड के भीतर 400 मीटर हर्डल रेस को पूरा करने वाली पहली भारतीय बन गईं। विथ्या ने पिछले संस्करण के एशियन गेम्स में भी इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था।

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में 54.75 सेकंड का समय निकालकर ये कारनामा किया। उन्होंने उन्होंने 1984 ओलंपिक में 55.42 सेकंड का समय निकालकर नया रिकॉर्ड बनाया। भारतीय एथलीट पूरी रेस के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं। उन्होंने अंतिम क्षणों में भी अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन वह मरियम करीम का मुकाबला नहीं कर सकीं। संयुक्त अरब अमीरात की मरियम करीम ने 54.31 सेकंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की एडेलिना जम्स ने 54.58 सेकेंड के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

नेशनल रिकॉर्ड को भी किया बेहतर

विथ्या रामराज ने 55.42 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड में 0.67 सेकंड का सुधार किया। यह रिकॉर्ड उषा ने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में बनाया था, जहां वह ओलंपिक फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं। पीटी उषा का 55.42 सेकंड का रिकॉर्ड 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से कायम था, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहने के कारण बहुत कम अंतर से पोडियम से चूक गई थीं। रामराज ने साल 2023 में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, लेकिन एशियन गेम्स 2026 में इसमें सुधार करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बना लिया।

रामराज ने इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में उषा के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। तीन साल बाद, आखिरकार वह उस रिकॉर्ड से आगे निकल गईं जो भारतीय एथलेटिक्स में सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में से एक था। अन्य भारतीय एथलीट अनु राघवन ने भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। लेन आठ में दौड़ते हुए राघवन ने 55.88 सेकंड (पर्सनल बेस्ट) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंचने से पहले उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ समय 56.54 सेकंड था।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *