ओरी बोले- शादी जयपुर में हुई, मुंबई में रिसेप्शन होगा:एयरपोर्ट पर अंगूठी दिखाई; पूरा फैशन इवेंट ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से हुआ

ओरी बोले- शादी जयपुर में हुई, मुंबई में रिसेप्शन होगा:एयरपोर्ट पर अंगूठी दिखाई; पूरा फैशन इवेंट ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से हुआ

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सोमवार को जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। इस दौरान ओरी ने हाथ में पहनी शादी की अंगूठी भी दिखाई। ओरी ने कहा- शादी जयपुर में हो चुकी है। अब मुंबई में रिसेप्शन होगा। दरअसल, जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट में 27 सितंबर की रात एक खास फैशन इवेंट आयोजित किया गया था। जिसे ‘ओरी वेडिंग’ के नाम से प्रमोट किया गया था। पूरा फैशन इवेंट ओरी की शादी की थीम पर हुआ। इसमें मनोरंजन और सोशल मीडिया जगत के स्टार्स शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ओरी ने रैंपवॉक की। खुद से शादी करने की बात कहकर सभी का ध्यान खींचा। यह पारंपरिक शादी नहीं थी, बल्कि फैशन और मनोरंजन से जुड़ा एक क्रिएटिव कॉन्सेप्ट था। इसी के जरिए जयपुर में एक फैशन ब्रांड को लॉन्च किया गया। एयरपोर्ट और इवेंट के फोटोज देखिए…
फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट के जरिए फैशन ब्रांड लॉन्च जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को एक फेक वेडिंग कॉन्सेप्ट के तौर पर तैयार किया गया था। इसका उद्देश्य एक फैशन ब्रांड को अनोखे अंदाज में लॉन्च करना था। कार्यक्रम में नेशनल मॉडल्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, एक्टर्स और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग मौजूद रहे। पूरे इवेंट को शादी की थीम पर तैयार किया गया था, जिसमें ओरी मुख्य आकर्षण रहे। रैंपवॉक से लेकर उनके वेडिंग लुक और ‘खुद से शादी’ के कॉन्सेप्ट ने कार्यक्रम को सामान्य फैशन इवेंट से अलग बना दिया। दोबारा कार में बैठ गए ओरी ओरी के जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने के दौरान एक दिलचस्प वाक्या देखने को मिला। मुंबई से आई पैपराजी टीम एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी। जब ओरी कार से नीचे उतरे तो उन्हें शुरुआत में पैपराजी नजर नहीं आए। इसके बाद वे वापस कार में जाकर बैठ गए। कुछ देर बाद जब उन्हें पैपराजी की टीम दिखाई दी तो ओरी दोबारा कार से बाहर आए और मीडिया के सामने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने अंदाज में पोज दिए और मीडिया से बातचीत भी की। ये भी पढ़ें… जयपुर पहुंचे ORRY, शादी मुबारक कार्यक्रम में दूल्हा बनेंगे:मुंबई से साथ आए बाउंसर्स टी-शर्ट पर लिखा था ‘ओरी गार्ड’, एयरपोर्ट पर पहुंचे फैंस जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *