किशनगंज जिले के पोआखाली थाना क्षेत्र की रसिया पंचायत में सोमवार को प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया गया। बच्ची की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ 26 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित मुक्त कराया। फायदा उठाकर तय कराया गया था विवाह बताया गया कि बच्ची की मां का निधन हो चुका है और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आरोप है कि परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पैसों का लालच देकर नाबालिग की शादी तय कर दी थी। संस्था को मिली सूचना, एसडीओ को बताया मामले की जानकारी ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ की सहयोगी संस्था ‘जन निर्माण केन्द्र, किशनगंज’ को मिली। संस्था के जिला समन्वयक मो. मुजाहिद आलम ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अनिकेत कुमार को दी। बीडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पोआखाली थाना पुलिस के साथ विवाह स्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। CWC के सामने पेश की गई बच्ची कार्रवाई के बाद बच्ची को सुरक्षित मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति (CWC), किशनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की ओर से बच्ची की काउंसलिंग, सुरक्षित पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। किशनगंज जिले के पोआखाली थाना क्षेत्र की रसिया पंचायत में सोमवार को प्रशासन और स्वयंसेवी संस्था की तत्परता से 16 वर्षीय नाबालिग का बाल विवाह रुकवा दिया गया। बच्ची की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ 26 वर्षीय युवक से कराई जा रही थी। सूचना मिलने के बाद टीम ने विवाह स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की और बच्ची को सुरक्षित मुक्त कराया। फायदा उठाकर तय कराया गया था विवाह बताया गया कि बच्ची की मां का निधन हो चुका है और उसका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आरोप है कि परिवार की मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने पैसों का लालच देकर नाबालिग की शादी तय कर दी थी। संस्था को मिली सूचना, एसडीओ को बताया मामले की जानकारी ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन’ की सहयोगी संस्था ‘जन निर्माण केन्द्र, किशनगंज’ को मिली। संस्था के जिला समन्वयक मो. मुजाहिद आलम ने तत्काल इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह प्रतिषेध पदाधिकारी अनिकेत कुमार को दी। बीडीओ के नेतृत्व में पहुंची टीम एसडीओ के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पोआखाली थाना पुलिस के साथ विवाह स्थल पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए बाल विवाह रुकवा दिया। CWC के सामने पेश की गई बच्ची कार्रवाई के बाद बच्ची को सुरक्षित मुक्त कराकर बाल कल्याण समिति (CWC), किशनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की ओर से बच्ची की काउंसलिंग, सुरक्षित पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है।

