बठिंडा में युवक की धारदार हथियारों से हत्या:दोस्त घायल, 10 से ज्यादा युवकों ने घेरकर मारा; पहले भी दोनों पक्षों में हो चुका विवाद

बठिंडा में युवक की धारदार हथियारों से हत्या:दोस्त घायल, 10 से ज्यादा युवकों ने घेरकर मारा; पहले भी दोनों पक्षों में हो चुका विवाद

बठिंडा के गांव सिरीयेवाला में एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। युवक अपने दोस्त के साथ गांव में मौजूद था, तभी 10 से ज्यादा युवकों ने दोनों को घेरकर हमला कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार वारदात 27 सितंबर की देर शाम को हुई। सिमरनप्रीत (21) सिंह अपने दोस्त मनप्रीत सिंह के साथ उसके गांव सिरीयेवाला में मौजूद था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के 10 के करीब युवक वहां पहुंचे। उन्होंने सिमरनप्रीत और मनप्रीत पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। सिमरनप्रीत की हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पहले भी दोनों पक्षों में हो चुका विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना आपसी रंजिश के कारण हुई है। सिमरनप्रीत और मनप्रीत का कुछ युवकों के साथ पहले भी विवाद चल रहा था। हालांकि विवाद की शुरुआत किस बात से हुई थी और पहले हुए झगड़ों में कौन-कौन शामिल था इसकी पुलिस जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। मजदूरी करता था सिमरनप्रीत
पुलिस के अनुसार मृतक सिमरनप्रीत सिंह कोठागुरु और आसपास के गांवों में मजदूरी करता था। परिवार के मुताबिक वह काम के सिलसिले में आसपास के क्षेत्र में आता-जाता रहता था। पुलिस ने बताया कि मृतक का पहले भी दूसरे पक्ष के युवकों के साथ विवाद हुआ था। शव सिविल अस्पताल रामपुरा में रखवाया
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पिता के बयान पर FIR दर्ज
थाना भगता भाईका के प्रभारी पर्वत सिंह का कहना है मृतक के पिता कुलवंत सिंह के बयान पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया है। जांच अधिकारी वारदात से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। घटनास्थल के आसपास से साक्ष्य जुटाने के साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और वारदात के बाद किस दिशा में फरार हुए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *