पेंड्रा-अमरकंटक मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद:लगातार बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप; प्रशासन पर उठे सवाल

पेंड्रा-अमरकंटक मार्ग पर भूस्खलन से रास्ता बंद:लगातार बारिश से सड़कें क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप; प्रशासन पर उठे सवाल

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दो दिनों की लगातार बारिश से पेंड्रा-अमरकंटक मुख्य मार्ग पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। जलेश्वर और दुर्गाधारा मार्गों पर भारी मलबा गिरने, पेड़ और सड़क का हिस्सा बह जाने से आवागमन पूरी तरह ठप है। इससे पेंड्रा और अमरकंटक का सड़क संपर्क टूट गया है। प्रशासन ने भूस्खलन के बाद सड़क बंद होने की जानकारी नहीं दी, न ही बैरिकेडिंग की। लोग बड़ी गाड़ियां लेकर प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं, पर रास्ता बंद मिलने पर वापस लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई अमला मौके पर नहीं पहुंचा, न ही मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। यात्रियों की सुरक्षा और सड़क बहाली पर प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *