जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में बॉन्ड राशि और सेवा अवधि घटाने समेत मांगों पर मिला आश्वासन,

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म:स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात में बॉन्ड राशि और सेवा अवधि घटाने समेत मांगों पर मिला आश्वासन,

छत्तीसगढ में जूनियर डॉक्टरों की चार दिन से चल रही हड़ताल सोमवार दोपहर खत्म हो गई। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की। बैठक में मंत्री ने उनकी प्रमुख मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसोसिएशन ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया। मुलाकात के दौरान जूनियर डॉक्टर ने पीजी बॉन्ड की राशि 50 लाख रुपए से घटाकर 10 लाख रुपए करने और अनिवार्य सेवा की अवधि दो साल से घटाकर एक साल करने की मांग की है। 1 अक्टूबर से बढ़ेगा स्टाइपेंड सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के पीजी प्रथम वर्ष का स्टाइपेंड 67,500 से बढ़कर 85,050 रुपए, द्वितीय वर्ष का 71,450 से बढ़कर 90,027 रुपए और तृतीय वर्ष का 74,600 से बढ़कर 93,996 रुपए प्रतिमाह होगा। नई दरें 1 अक्टूबर से लागू होंगी। एमबीबीएस इंटर्न को भी 1 अक्टूबर से 25 हजार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *