दतिया में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे, सुरक्षा की भी मांग

दतिया में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग:परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे, सुरक्षा की भी मांग

दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ी में मानसिंह रावत की हत्या के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को परिजन और ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। मृतक के भाई दीपक रावत ने एसपी को ज्ञापन देकर बीरसिंह रावत, उदयभान रावत, अंकित रावत, भटुल्ली उर्फ विक्रम रावत, आशाराम रावत, बब्लू रावत, राहुल रावत, रामेश्वर रावत और मर्दन रावत की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घर से ले जाकर मारपीट का आरोप ज्ञापन में परिजन ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर को आरोपी मानसिंह को घर से ले गए थे। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। राजीनामे का दबाव बनाने का आरोप दीपक रावत ने आरोप लगाया कि आरोपियों की ओर से परिवार पर मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। धमकी देकर डराने और झूठे केस में फंसाने की बात भी ज्ञापन में कही गई है। उन्होंने परिवार और गवाहों को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *