अबोहर में आरएमपी डॉक्टर संदिग्ध हालात में लापता:नहर के किनारे मिली बाइक और बैग, गोताखोरों की मदद से की जा रही तलाश

अबोहर में आरएमपी डॉक्टर संदिग्ध हालात में लापता:नहर के किनारे मिली बाइक और बैग, गोताखोरों की मदद से की जा रही तलाश

फाजिल्का के अबोहर उपमंडल में एक आरएमपी डाक्टर संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसकी मोटर साइकिल और बैग नहर के किनारे मिली। इससे उसके नहर में गिरने या कूदने की आशंका जताई जा रही है। इस आशंका के चलते नहर में उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। लापता 26 वर्षीय आरएमपी डाक्टर अजय कुमार गांव रामपुरा नरैणपुरा का रहना वाल है। संदिग्ध हालात में उसके लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वे रविवार रात में दवा देने के लिए निकले थे लेकिन लौटे नहीं। उनकी तलाश कर रहे परिजनों और ग्रामीणों को सोमवार सुबह भगतपुरा के पास नहर के पुल पर उनकी बाइक और दवाइयों वाला बैग मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लापता अजय कुमार दो भाइयों में छोटे हैं और उनकी एक छह साल की बेटी है। घटना के बाद से परिवार में गहरा रोष और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। रात में पास के गांव से आया था मरीज देखने के लिए फोन परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे अजय कुमार को गांव मालारामपुरा से किसी मरीज का फोन आया था। मरीज को दवा देने की बात कहकर वह अपनी बाइक से घर से निकले थे। रात 11 बजे परिजनों की उनसे फोन पर बात हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि काम निपटाकर घर लौटने में करीब एक घंटा और लगेगा। फोन स्विच ऑफ आने से बढ़ी चिंता देर रात करीब 1:30 बजे तक जब अजय घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी ने परिवार के अन्य सदस्यों को सूचित किया। परिजनों ने जब उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन बंद मिला। इसके बाद परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित रास्तों पर रातभर अजय की खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। नहर किनारे सामान मिलने से मचा हड़कंप सोमवार सुबह गांव भगतपुरा के पास नहर के पुल पर ग्रामीणों को एक लावारिस बाइक और दवाइयों का बैग दिखा, जिसकी पहचान अजय कुमार के सामान के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू करवाया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *