बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओढ़नी डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय युवक अंकुश राज का शव सोमवार को दूसरे दिन काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने डैम में विशेष अभियान चलाकर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक के डूबने की घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था। परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के शासन पोखरिया गांव निवासी जलधर यादव के 18 वर्षीय पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश जानकारी के अनुसार अंकुश रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ ओढ़नी डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह डैम के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। साथ रहे युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद ओढ़नी डैम ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया डैम में पानी अधिक होने के कारण रविवार को काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन अंकुश का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने डैम में उतरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। शव बाहर निकलते ही परिजन उससे लिपटकर रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बांका टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओढ़नी डैम में रविवार को नहाने के दौरान डूबे 18 वर्षीय युवक अंकुश राज का शव सोमवार को दूसरे दिन काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ की टीम ने डैम में विशेष अभियान चलाकर युवक के शव को पानी से बाहर निकाला। शव मिलते ही मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक के डूबने की घटना के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ था। परिजन उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए थे। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के शासन पोखरिया गांव निवासी जलधर यादव के 18 वर्षीय पुत्र अंकुश राज के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश जानकारी के अनुसार अंकुश रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ ओढ़नी डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह डैम के गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। साथ रहे युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना मिलने के बाद ओढ़नी डैम ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया डैम में पानी अधिक होने के कारण रविवार को काफी देर तक खोजबीन की गई, लेकिन अंकुश का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के बाद तलाशी अभियान रोक दिया गया। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने डैम में उतरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाल लिया। शव बाहर निकलते ही परिजन उससे लिपटकर रोने लगे। मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

