Asian Games 2026: भारत की पिंकी बलहारा हारीं, कुराश में ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

Asian Games 2026: भारत की पिंकी बलहारा हारीं, कुराश में ब्रॉन्ज मेडल से करना पड़ा संतोष

पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स 2026 के कुराश में ब्रॉन्ज मेडल जीता। महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हार के बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता। 

India’s Pincky Balhara clinched bronze: एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में एक और पदक आया। दरअसल, महिलाओं की 78 किग्रा से अधिक वर्ग के कुराश सेमीफाइल मुकाबले में भारत की पिंकी बलहारा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें दक्षिण कोरिया की सुमिन मो ने 0-5 से हराया। इससे पहले पिंकी बलहारा ने क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की एक अन्य खिलाड़ी लिम गारम को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

बता दें कि पिंकी बलहारा ने एशियन गेम्स 2018 में सिल्वर मेडल जीता था। उन्हें एशियन गेम्स 2023 में क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते पदक नहीं जीत सकी थी। हालांकि मौजूद एशियन गेम्स संस्करण में उन्होंने पिछली असफलताओं को पीछे छोड़ दिया है।

खबर अपडेट हो रही है..

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *