मोतिहारी में SP ने चलाया रोको-टोको अभियान:सभी थाना क्षेत्रों में हुई सघन गाड़ी चेकिंग, अपराधियों में खौफ बढ़ाना उद्देश्य

मोतिहारी में SP ने चलाया रोको-टोको अभियान:सभी थाना क्षेत्रों में हुई सघन गाड़ी चेकिंग, अपराधियों में खौफ बढ़ाना उद्देश्य

मोतिहारी में अपराध नियंत्रण और रात में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रविवार रात ‘रोको-टोको’ अभियान चला। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वाहनों की सघन जांच की। खुद एसपी सड़क पर उतरे, जिससे पुलिसकर्मियों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया। अचानक जांच से अपराधियों में डर देर रात तक चले इस अभियान में किसी को पकड़े जाने की सूचना नहीं है। सभी थाना क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभियान का मकसद रात में सड़कों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाना है। अचानक जांच से अपराधियों में डर बना रहेगा और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को परेशान करना नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधों को रोकना है। यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगी। मोतिहारी में अपराध नियंत्रण और रात में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रविवार रात ‘रोको-टोको’ अभियान चला। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने वाहनों की सघन जांच की। खुद एसपी सड़क पर उतरे, जिससे पुलिसकर्मियों और संदिग्धों में हड़कंप मच गया। अचानक जांच से अपराधियों में डर देर रात तक चले इस अभियान में किसी को पकड़े जाने की सूचना नहीं है। सभी थाना क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभियान का मकसद रात में सड़कों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाना है। अचानक जांच से अपराधियों में डर बना रहेगा और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। पुलिस का उद्देश्य नागरिकों को परेशान करना नहीं, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधों को रोकना है। यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आगे भी जारी रहेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *