नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे पूर्वी चंपारण प्रशासन अलर्ट पर है। चकिया एसडीएम शिवानी शुभम और एसडीपीओ ने केसरिया प्रखंड में चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया, जिसमें ढेकहां, मंझरिया, कढ़ान और सुंदरापुर जैसे संवेदनशील इलाकों की स्थिति देखी गई। सुरक्षा के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश जांच में पता चला कि गंडक का जलस्तर अभी सामान्य है। सतरघाट पुल पर पानी खतरे के निशान से करीब पांच लेवल नीचे है। किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है। एसडीएम ने अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश दिया। निगरानी लगातार जारी रहेगी रिसाव या कटाव दिखने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया। निचले इलाकों के लोगों से सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। बीडीओ कुमुद कुमार, आरओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौजूद थे। निगरानी जारी रहेगी। नेपाल में लगातार बारिश से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, जिससे पूर्वी चंपारण प्रशासन अलर्ट पर है। चकिया एसडीएम शिवानी शुभम और एसडीपीओ ने केसरिया प्रखंड में चंपारण तटबंध का निरीक्षण किया, जिसमें ढेकहां, मंझरिया, कढ़ान और सुंदरापुर जैसे संवेदनशील इलाकों की स्थिति देखी गई। सुरक्षा के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश जांच में पता चला कि गंडक का जलस्तर अभी सामान्य है। सतरघाट पुल पर पानी खतरे के निशान से करीब पांच लेवल नीचे है। किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी की गई है। एसडीएम ने अधिकारियों को तटबंध की सुरक्षा के लिए 24 घंटे पेट्रोलिंग का निर्देश दिया। निगरानी लगातार जारी रहेगी रिसाव या कटाव दिखने पर तुरंत अधिकारियों को सूचना देने को कहा गया। निचले इलाकों के लोगों से सावधानी बरतने और अफवाहों से बचने की अपील की गई। बीडीओ कुमुद कुमार, आरओ विजय कुमार, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष राहुल कुमार मौजूद थे। निगरानी जारी रहेगी।

