“भाई का पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट”, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहन श्वेता सिंह के दावे पर लोग बोले- न्याय जरूर मिलेगा

“भाई का पैर टूटा था, आंखों पर थी चोट”, सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहन श्वेता सिंह के दावे पर लोग बोले- न्याय जरूर मिलेगा

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को भले ही समय बीत चुका हो, लेकिन उनसे जुड़ी यादें और उनके न्याय की मांग आज भी लाखों फैंस के दिलों में जिंदा है। हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) ने एक बेहद भावुक वीडियो मैसेज जारी कर सुशांत के पोस्टमार्टम से जुड़ी कुछ चौंकाने वाली बातें बताई हैं। श्वेता ने दावा किया है कि सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति से कुछ ऐसी जानकारियां दी हैं, जो दिल दहला देने वाली हैं। भाई का पैर टूटा हुआ था और आंखों पर चोट थी। इसे लेकर सोशल मीडिया पर अब कमेंट की बाढ़ आ गई है।

पोस्टमार्टम करने वाले शख्स के खुलासे पर श्वेता का बयान

श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि जब उन्हें सुशांत के शरीर पर हुए चोटों के निशानों के बारे में पता चला तो उनका दिल टूट गया था।

श्वेता ने बताया, “हमें हाल ही में पता चला भाई का पोस्टमार्टम करने वाले व्यक्ति ने बताया कि बंदूक का इस्तेमाल किया गया था, उनका पैर टूटा हुआ था और उन पर बहुत ज्यादा बल प्रयोग किया गया था। उनकी आंखों में भी चोट के गंभीर निशान थे।”

अटलांटा से लौटने के बाद फैंस से मिली सहानुभूति और प्यार का जिक्र करते हुए श्वेता ने कहा कि सैकड़ों लोग उनसे मिलने आए, उन्हें गले लगाकर रोए और सुशांत के साथ हुई नाइंसाफी पर दुख जताया। श्वेता ने माना कि जब आपके किसी अपने के साथ कुछ गलत होता है, तो उस दर्द को सहना और किसी को माफ करना बेहद मुश्किल होता है।

श्वेता की फैंस से भावुक अपील

अपनी गहरी पीड़ा के बावजूद, श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैंस और चाहने वालों से बदला या नफरत न पालने की अपील की है। उन्होंने कहा, “जब आपके साथ खुद कुछ होता है तो आप शायद माफ कर दें, लेकिन जब आपके किसी प्यारे के साथ ऐसा होता है तो माफ करने के लिए बहुत ज्यादा हिम्मत चाहिए होती है। लेकिन मैं नफरत, बदले और नाराजगी में नहीं डूबना चाहती। मेरी जिंदगी का मकसद प्यार, विश्वास, अच्छाई और भगवान के रास्ते पर चलना है।”

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट

श्वेता ने लोगों से अपील की कि वे दुनिया की नाइंसाफी देखकर ईश्वर और अच्छाई पर से अपना विश्वास न खोएं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अच्छे लोगों को बहुत दर्द से गुजरना पड़ता है, लेकिन वही दर्द इंसान के भीतर बड़े बदलाव का रास्ता बनाता है। उन्होंने मैसेज के अंत में कहा कि प्यार से ही हीलिंग (घाव का भरना) आती है और सभी को अच्छाई के साथ खड़े रहना चाहिए।

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट
Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट

ऐसे में सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, “आपको बहुत सारा प्यार, शांति और खुशी भेज रहे हैं। मजबूत बने रहो दी। हमें भगवान पर विश्वास नहीं खोना है।” दूसरे ने लिखा, “आपको रोते हुए देखकर सुशांस को भी बुरा महसूस होता होगा। वह भी नहीं चाहता होगा कि आप दुख में हों।” एक ने लिखा, “हमें विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा और आप एक शानदार परिवार हैं जो सुशांत को कभी नहीं भूले।”

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट

एक अन्य ने लिखा, “हम आप पर विश्वास करते हैं और हमें भगवान पर भी भरोसा है कि न्याय जरूर होगा।” एक ने लिखा, “हम आपके साथ हैं। बदला लेना नहीं चाहते बस हम चाहते हैं कि सच्चाई बाहर आए। हमें ईश्वर से विश्वास नहीं खोना है।” एक ने कहा, “न्याय का पालन होना चाहिए। मुझे लगता है कि कुछ बड़े परिवर्तन हो रह हैं, तो हमें उम्मीद टूटने नहीं देनी है।” एक और ने कहा, “हमारे और उनके बीच क्या अंतर है? अगर हम एक ही चीज करते हैं तो, आइये लड़ते हैं और तथ्यों को बाहर लाएंगे। जैसा हमने अब तक किया है।”

Sushant Singh Rajput Sister Shweta Singh
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर बहन श्वेता ने किया खुलासा, तो लोगों ने किए कमेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *