धौलपुर में पुलिस के जवानों की 5 KM की मैराथन:सरदार पटेल की जयंती पर लोगों को एकता, अनुशासन और देशभक्ति का दिया संदेश

धौलपुर में पुलिस के जवानों की 5 KM की मैराथन:सरदार पटेल की जयंती पर लोगों को एकता, अनुशासन और देशभक्ति का दिया संदेश

धौलपुर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पुलिस विभाग ने 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ाई। इसका नेतृत्व एसपी विकास सांगवान ने किया।
मैराथन पचगांव से शुरू हुई, जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ आरएसी के जवानों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया। यह दौड़ पुलिस लाइन, अयोध्या कुंज और जगदीश तिराहा होते हुए गुलाब बाग चौराहे पर खत्म हुई। सीओ सिटी प्रदीप नेहरा, कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव और निहालगंज थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी इसमें शामिल थे। इसका मकसद सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करना और पुलिस बल में अनुशासन, एकता व फिटनेस को बढ़ाना था।
एसपी विकास सांगवान के नेतृत्व में हुई इस मैराथन के जरिए लोगों को एकता, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया गया। पुलिसकर्मियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *