समस्तीपुर के ड्राइवर की मोतिहारी में हत्या:चार लोग भाड़े पर कार लेकर गए थे, घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिली गाड़ी

समस्तीपुर के ड्राइवर की मोतिहारी में हत्या:चार लोग भाड़े पर कार लेकर गए थे, घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर मिली गाड़ी

समस्तीपुर के कार ड्राइवर की मोतिहारी में हत्या कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग पर गाड़ी लेकर गया था। शव चकिया इलाके में मिला है। मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के दिगंबरा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र सन्नी कुमार(27) के तौर पर हुई है। सन्नी जिस कार को लेकर गया था, वह घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र में बरामद हुई। हैरानी की बात यह है कि सन्नी के पास मौजूद मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने की चकती सुरक्षित थी। पोस्टमार्टम में शरीर से गोली का एक छर्रा मिला है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मगरदही घाट से 4 लोग हुए थे कार में सवार मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि सन्नी गांव के ही मनीष कुमार की आर्टिगा कार भाड़े पर चलाता था। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। सन्नी ग्राहक को लेने के लिए समस्तीपुर के मगरदही घाट चौक पहुंचा था। वहां चार लोग गाड़ी में सवार हुए। शुक्रवार रात के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि चकिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। मौके पर मिले मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान की गई। हालांकि हत्या किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ऑनलाइन बुकिंग से लेकर मगरदही घाट से चार लोगों के कार में बैठने और चकिया पहुंचने तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है। दिल्ली में पत्नी और दो साल का बच्चा परिजनों के अनुसार, सन्नी की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका दो साल का एक बच्चा है। पत्नी और बच्चा फिलहाल दिल्ली में हैं। ससुर दिल्ली में रहते हैं, इसलिए कुछ दिन पहले ही वह बच्चे के साथ दिल्ली गई थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वापस घर लौट रही है। आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोतिहारी पुलिस कर रही जांच मोतिहारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस समस्तीपुर पुलिस के संपर्क में है और सन्नी के परिवार से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ऑनलाइन बुकिंग करने वाले व्यक्ति, मगरदही घाट से कार में सवार हुए चार लोगों और कार की बरामदगी वाले स्थान के बारे में जानकारी जुटा रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। समस्तीपुर के कार ड्राइवर की मोतिहारी में हत्या कर दी गई है। ऑनलाइन बुकिंग पर गाड़ी लेकर गया था। शव चकिया इलाके में मिला है। मृतक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के दिगंबरा गांव निवासी विजय महतो के पुत्र सन्नी कुमार(27) के तौर पर हुई है। सन्नी जिस कार को लेकर गया था, वह घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर दूसरे थाना क्षेत्र में बरामद हुई। हैरानी की बात यह है कि सन्नी के पास मौजूद मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, सोने की चकती सुरक्षित थी। पोस्टमार्टम में शरीर से गोली का एक छर्रा मिला है। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के कारण और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मगरदही घाट से 4 लोग हुए थे कार में सवार मृतक के भाई दिलीप कुमार ने बताया कि सन्नी गांव के ही मनीष कुमार की आर्टिगा कार भाड़े पर चलाता था। शुक्रवार को किसी व्यक्ति ने ऑनलाइन बुकिंग की थी। सन्नी ग्राहक को लेने के लिए समस्तीपुर के मगरदही घाट चौक पहुंचा था। वहां चार लोग गाड़ी में सवार हुए। शुक्रवार रात के बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। शनिवार को परिजनों को सूचना मिली कि चकिया थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है। मौके पर मिले मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान की गई। हालांकि हत्या किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ऑनलाइन बुकिंग से लेकर मगरदही घाट से चार लोगों के कार में बैठने और चकिया पहुंचने तक की पूरी कड़ी खंगाल रही है। दिल्ली में पत्नी और दो साल का बच्चा परिजनों के अनुसार, सन्नी की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। उसका दो साल का एक बच्चा है। पत्नी और बच्चा फिलहाल दिल्ली में हैं। ससुर दिल्ली में रहते हैं, इसलिए कुछ दिन पहले ही वह बच्चे के साथ दिल्ली गई थी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद वापस घर लौट रही है। आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मोतिहारी पुलिस कर रही जांच मोतिहारी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस समस्तीपुर पुलिस के संपर्क में है और सन्नी के परिवार से भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ऑनलाइन बुकिंग करने वाले व्यक्ति, मगरदही घाट से कार में सवार हुए चार लोगों और कार की बरामदगी वाले स्थान के बारे में जानकारी जुटा रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *