किशनगंज में 100 ग्राम स्मैक के साथ दो भाई गिरफ्तार:पुलिस ने बाईक के साथ पकड़ा, जब्त स्मैक की कीमत 2-3 लाख रुपए

किशनगंज में 100 ग्राम स्मैक के साथ दो भाई गिरफ्तार:पुलिस ने बाईक के साथ पकड़ा, जब्त स्मैक की कीमत 2-3 लाख रुपए

किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत रविवार रात को पाठामारी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमलझाड़ी इलाके में छापेमारी कर 100 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका मामले पर एस आई अनिल कुमार शर्मा ने कुमार ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमलझाड़ी के रास्ते मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। उक्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए आंकी गई है। दोनो तस्कर निकले सगे भाई जब पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो उन दोनों ने अपनी पहचान बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो० तौहीद (उम्र-27 वर्ष), पिता- बोहरुधीन और मुस्तफा (उम्र-31 वर्ष), पिता पिता- बोहरुधीन के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और दोनों साकिन- अमलझाड़ी वार्ड नं०-01, जिला-किशनगंज के रहने वाले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से इस इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में पाठामारी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत रविवार रात को पाठामारी थाना की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमलझाड़ी इलाके में छापेमारी कर 100 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका मामले पर एस आई अनिल कुमार शर्मा ने कुमार ने बताया कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमलझाड़ी के रास्ते मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 100 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया है। उक्त स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 2 से 3 लाख रुपए आंकी गई है। दोनो तस्कर निकले सगे भाई जब पुलिस ने दोनों तस्करों से पूछताछ की तो उन दोनों ने अपनी पहचान बताई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो० तौहीद (उम्र-27 वर्ष), पिता- बोहरुधीन और मुस्तफा (उम्र-31 वर्ष), पिता पिता- बोहरुधीन के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई बताए जा रहे हैं और दोनों साकिन- अमलझाड़ी वार्ड नं०-01, जिला-किशनगंज के रहने वाले हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपी लंबे समय से इस इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। इस संबंध में पाठामारी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *