कटिहार में 33 केवी लाइन टूटने से पावर कट:निगम क्षेत्र में 3 घंटे अंधेरा; जेई बोले- एक ही पोल पर थे 3 फीडर

कटिहार में 33 केवी लाइन टूटने से पावर कट:निगम क्षेत्र में 3 घंटे अंधेरा; जेई बोले- एक ही पोल पर थे 3 फीडर

कटिहार शहर के मिर्चाईबाड़ी विद्युत प्रशाखा अंतर्गत रविवार रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली व्यवस्था ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अचानक बिजली गुल हो गई थी, जिसमें टीवी सेंटर मोहल्ला वार्ड संख्या 01 से 09 तक शामिल हैं। सभी जगह की बिजली बंद रखनी पड़ी मिर्चाईबाड़ी के जूनियर इंजीनियर अवनीश कुमार ने बताया कि 33 केवी कोरहा लाइन का कंडक्टर टूट गया था। जिस पोल पर यह लाइन थी, उसी पर बरमसिया, बरारी और इंडस्ट्रियल फीडर भी थे। सुरक्षा को देखते हुए सभी जगह की बिजली बंद रखनी पड़ी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। लगातार कोशिशों के बाद रात 1:30 बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। जेई ने उपभोक्ताओं से फॉल्ट के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है। कटिहार शहर के मिर्चाईबाड़ी विद्युत प्रशाखा अंतर्गत रविवार रात 10:30 बजे से 1:30 बजे तक बिजली व्यवस्था ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। नगर निगम क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में अचानक बिजली गुल हो गई थी, जिसमें टीवी सेंटर मोहल्ला वार्ड संख्या 01 से 09 तक शामिल हैं। सभी जगह की बिजली बंद रखनी पड़ी मिर्चाईबाड़ी के जूनियर इंजीनियर अवनीश कुमार ने बताया कि 33 केवी कोरहा लाइन का कंडक्टर टूट गया था। जिस पोल पर यह लाइन थी, उसी पर बरमसिया, बरारी और इंडस्ट्रियल फीडर भी थे। सुरक्षा को देखते हुए सभी जगह की बिजली बंद रखनी पड़ी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम शुरू किया। लगातार कोशिशों के बाद रात 1:30 बजे के बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। जेई ने उपभोक्ताओं से फॉल्ट के दौरान धैर्य बनाए रखने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *