श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर के पास हेरोइन पकड़ी:ड्रोन से खेत में गिराया था पैकेट, इंटरनेशल मार्केट में कीमत करीब 2.5 करोड़

श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर के पास हेरोइन पकड़ी:ड्रोन से खेत में गिराया था पैकेट, इंटरनेशल मार्केट में कीमत करीब 2.5 करोड़

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से सटे खेत से BSF ने करीब 810 ग्राम हेरोइन पकड़ी है। BSF को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए हेरोइन का पैकेट खेत में गिराया गया है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध पैकेट को कब्जे में लिया। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ढाई करोड़ रुपए आंकी गई है। संदिग्ध पैकेट पड़े होने की मिली सूचना BSF के अनुसार, सीमा चौकी कोहली के जिम्मेवारी क्षेत्र में कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार को चक 13-SB में एक संदिग्ध पैकेट पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही उनके नेतृत्व में BSF की टीम मौके पर पहुंची और पैकेट को कब्जे में लिया। जांच करने पर पैकेट में करीब 810 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद BSF ने पुलिस को सूचना दी। सीमा पर लगातार निगरानी BSF के मुताबिक, 118वीं वाहिनी के कमांडेंट कमल सिंह राठौड़ के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र में लगातार निगरानी और सतर्कता बरती जा रही है। मादक पदार्थों की तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए BSF की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। — तस्करी की ये खबर भी पढ़ें … 1. श्रीगंगानगर में खेत से 1.53 किलो हेरोइन बरामद:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 7.50 करोड़, पुलिस जांच में जुटी श्रीगंगानगर में भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक हिंदूमलकोट थाना इलाके के गांव 5 सी बड़ी सुजावलपुर में पुलिस ने खेत से 1 किलो 530 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की है। पूरी खबर पढ़िए 2. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 30 करोड़ की हेरोइन बरामद:तस्करों ने ड्रोन से पांच किलो के 11 पैकेट गिराए, आधा किलो अफीम भी मिली भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पुलिस और BSF ने ड्रोन से भेजी गई करीब 30 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की है। पूरी खबर पढ़िए

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *