संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में सांप की अफवाह:दमोह स्टेशन पर पुलिस-सपेरों ने की खोज, नहीं मिला; 1 घंटे लेट हुई ट्रेन

संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के AC कोच में सांप की अफवाह:दमोह स्टेशन पर पुलिस-सपेरों ने की खोज, नहीं मिला; 1 घंटे लेट हुई ट्रेन

दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी बी3 कोच में रविवार रात सांप देखने की सूचना से अफरा-तफरी मच गई। दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के कोच की तलाशी ली गई। आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरों को भी बुलाया गया। करीब एक घंटे तक कोच में खोजबीन के बावजूद सांप नहीं मिला। इसके बाद ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। जबलपुर से दिल्ली जा रही थी ट्रेन यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे हुई, जब जबलपुर से दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दमोह स्टेशन पहुंची। एक यात्री ने एसी बी3 कोच में सांप देखने की बात बताई, जिसके बाद स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। रात 11 बजे रवाना हुई ट्रेन स्टेशन मास्टर ने सपेरों और आरपीएफ पुलिस को बुलाया। प्लेटफार्म एक पर ट्रेन रुकते ही सपेरों ने बीन बजाई और पुलिस ने पूरे कोच की तलाशी ली। सांप नहीं मिलने पर रात करीब 11 बजे ट्रेन को आगे भेजा गया। इस दौरान यात्रियों को करीब एक घंटे तक परेशानी हुई और ट्रेन भी एक घंटा लेट हो गई। यात्रियों को जब भरोसा हो गया कि कोच में सांप नहीं है, तब वे निश्चिंत हुए। आरपीएफ पुलिस और स्टेशन मास्टर मौके पर मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *