Diya Kumari : राजस्थान क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में दीया कुमारी ने कहीं अपने दिल की बात, सब चौंक गए

Diya Kumari : राजस्थान क्रिएटर्स कॉन्क्लेव में दीया कुमारी ने कहीं अपने दिल की बात, सब चौंक गए

Rajasthan : विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में राजस्थान क्रिएटर्स कॉन्क्लेव-2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीया कुमारी ने अपने दिल की बात कह कर सबको चौंका दिया। इस अवसर पर दीया कुमारी ने कहा कि अगर मैं राजनेता नहीं होती तो मैं ट्रैवल ब्लॉगर बनना पसंद करती। उन्होंने कहा कि बचपन में एस्ट्रोनॉट बनना चाहती थी, फिर लॉयर, अब यदि पेशा चुनना होता तो मैं ट्रैवल ब्लॉगर बनना पसंद करती। पर्यटन और ट्रेवलिंग में मुझे रूचि है लेकिन हां, राजनीति में मुझे जनता की सेवा का जो अवसर मिला है वह मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।

अब मैं आपका जॉब लेना चाहती हूं…

विश्व पर्यटन दिवस पर उपमुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दीया कुमारी ने कहा मैं ट्रैवल ब्लॉगर्स के काम से काफी प्रभावित हूं। अब मैं आपका जॉब लेना चाहती हूं। उन्होंने कहा- ट्रैवल ब्लॉगर्स जिस तरह किसी जगह, संस्कृति, खानपान और अनुभव को सोशल मीडिया पर प्रस्तुत करते हैं, वह काफी दिलचस्प है। कई बार मुझे भी लगता कि ये लोग किस तरह कंटेंट तैयार करते हैं और किसी जगह को इतनी रोचकता से कैसे दिखाते हैं।

राजस्थान का हर स्थान है यूनिक

दीया कुमारी ने कहा- राजस्थान की सबसे बड़ी खूबी इसकी विविधता है। राजस्थान का हर स्थान यूनिक है और जयपुर का परकोटा एक दम यूनिक है, जिसके बाजार, चौराहों, नुक्कड़ गलियों की अपनी-अपनी यूनिक पहचान है जो एक प्लानिंग के तहत है। हवामहल यूनिक है। बाड़मेर, पुष्कर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर जैसे हर जिले का अपना फ्लेवर है। मैं तो कहूंगी सारा टूरिज्म important है। कई ऐसी जगहें हैं जो बहुत सुंदर हैं लेकिन वहां तक टूरिज्म नहीं पहुंचा या टूरिस्ट जानते ही नहीं। सबसे पहले उन destinations को बाहर निकालें, उनका प्रचार-प्रसार करें। इससे लोकल employment बढ़ेगी और लोकल economy मजबूत होगी, वो ज्यादा important है। उदयपुर जाने वाले डूंगरपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा देखने जाएं, बहुत सुन्दर है।

कॉन्क्लेव में शामिल हुए देशभर से लोग

कॉन्क्लेव में देशभर के 100 से अधिक ट्रैवल ब्लॉगर, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, स्कूल-कॉलेज के युवा और होटल इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्थान के पर्यटन को नए दौर के यात्रियों की पसंद और सोशल मीडिया के बदलते ट्रेंड के अनुरूप डवलप करने पर चर्चा हुई। मुख्य ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स शशांक संघवी, प्रकृति अरोरा और आशीष शर्मा ने भी अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *