गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा इस बात को लेकर गुस्से और अवसाद में रहते हैं कि एक सामान्य परिवार में जन्में एक गरीब मां के बेटे नरेन्द्र मोदी कैसे देश के प्रधानमंत्री बन गए। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘राहुल गांधी के पिता जी के नाना (जवाहरलाल नेहरू) प्रधानमंत्री रहे, दादी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री रहीं, पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री रहे। वह इतने बड़े परिवार में जन्में, इसलिए उन्हें लगता है कि एक सामान्य परिवार में जन्मा और गरीब मां का बेटा कैसे देश चला रहा है।

वह रात-दिन इसी गुस्से और अवसाद में रहते हैं…।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने युवा, किसान और महिला समेत देश के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए कोई न कोई योजना लागू की है तथा 2014 से पहले के दब्बू और पिछलग्गू भारत की छवि को स्वाभिमान से भरने, वैश्विक मंचों पर अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने और विश्व के किसी भी निर्णय में भारत की भूमिका को स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा भारत बनाने का काम मोदी जी ने किया है, अब आप स्वयं ही अंदाजा लगा लीजिए कि तुलना कहां हो सकती है।’’
धामी दोनों नेताओं के बीच तुलना के संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गांधी को अभी बहुत दिनों तक जीत का अहसास नहीं होने वाला है क्योंकि उन्हें लंबे समय तक हार का सामना करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *